दिल्ली के फिल्मिस्तान में फिर से लगी आग, 24 घंटे बाद भी निकल रहा धुआं

दिल्ली के फिल्मिस्तान में फिर से आग लग गई है. फैक्टरी से 24 घंटे बाद भी धुआं निकल रहा है. मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गई है. इससे पहले रविवार को फैक्ट्री में आग लग जाने के कारण 43 लोगों की मौत हो गई थी.

  • फिल्मिस्तान में बिल्डिंग से फिर निकला धुआं
  • 24 घंटे के बाद भी नहीं बुझ सकी आग
  • आग बुझाने की कोशिशें जारी

दिल्ली के फिल्मिस्तान में फिर से आग लग गई है. जिस फैक्टरी में रविवार को आग लगी थी वहां से 24 घंटे बाद भी धुआं निकल रहा है. मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गई है. इससे पहले रविवार को फैक्ट्री में आग लग जाने के कारण 43 लोगों की मौत हो गई थी. अब तक 29 शवों की पहचान हो चुकी है. दिल्ली के पांच अस्पतालों में घायलों का इलाज किया जा रहा है. घायलों में से 13 की हालत गंभीर है. इस हादसे में 25 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू हुआ था.

चार दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर

इमारत से धुआं निकलता देख अग्निशमन विभाग ने दमकल की चार गाड़ियों को फिर से घटनास्थल पर भेज दिया है. दरअसल रविवार को तेज आग और गर्मी की वजह से आग पूरी तरह से नहीं बुझाई जा सकी थी. इसी वजह से 24 घंटे बाद आग फिर से भड़कने की आशंका है. बिजली विभाग और दिल्ली पुलिस के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं.

सुबह 5 बजे पहुंची दमकल गाड़ियां

इमारत स्थित फैक्टरी में रविवार की सुबह करीब 4.30 से 5 बजे के बीच लगी, इस दौरान वहां काम करने वाले मजदूर सो रहे थे.DELHI पुलिस ने दमकल विभाग के हवाले से बताया किAAGलगने की सूचना उसे सुबह करीब 5.22 पर मिली, जिसके बाद दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. हालांकि संकरा इलाका होने की वजह से घटनास्थल तक पहुंचने में दमकल गाड़ियों को बहुत परेशानी हुई. आग लगने की सही वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी.

दिल्ली अग्निशमन विभाग के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि आग बैग बनाने वाली एक FACTORY में लगी थी जिसकी चपेट में पास स्थित दो इमारत भी आ गई. एक चश्मदीद ने बताया कि आग पहली मंजिल में लगी थी, इसलिए दूसरी मंजिल के लोग भी नहीं निकल पाए. भीड़भाड़ वाले इलाके में 200 वर्ग गज के क्षेत्र में बैग बनाने की फैक्टरी चलाने वाले रेहान के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *