रायपुर : जनसम्पर्क संचालनालय में मानव अधिकारों के संरक्षण की शपथ

रायपुर, 10 दिसम्बर 2019

जनसम्पर्क संचालनालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने आज विश्व मानव अधिकार दिवस 10 दिसम्बर के अवसर पर मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन की शपथ ली। अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ ली कि वे सभी मानव अधिकारों को पूरे विश्वास और निष्ठा से धारण करेंगे और उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। किसी भी प्रकार के भेदभाव के बिना सभी के मानव अधिकारों का सम्मान एवं समर्थन करंेगे तथा प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से किसी के भी मानव अधिकार का अपने विचार शब्द या कार्यो से नुकसान नही पहंुचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *