देखते ही देखते आंख के सामने खाक हो गया 17 किसानों का हजारों क्विंटल धान

जशपुर: जिले के बरगांव से खेत में आगजनी की खबर सामने आई है। आग लगने से कई किसानों के हजारों क्विंटल धान जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि किसानों ने अपनी फसल काटकर मिंजाई के लिए खेतों में रखा था, लेकिन कल रात आग लगने से पूरा धान जलकर खाक हो गया। हालांकि अभी आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।

मिली जानकारी के अनुसार बरगांव के 17 किसान अपनी फसल काटकर खलिहान में मिंजाई के लिए इकट्ठा करके रखे हुए थे। बुधवार रात खलिहान में आग लग गया। आगजनी की चपेट में आने से किसानों का हजारों क्विंटल धान जलकर खाक हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *