रायपुर: आदिवासी कला, संस्कृति और पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए तीन दिवसीय जशपुर महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम की शुरूआत आज से यानी 12 दिसंबर से होगी। कार्यक्रम की शुभारंभ सूबे के मुखिया भूपेश बघेल करेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार भूपेश बघेल आज दोपहर 11 बजे रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे जशपुर जिले के ग्राम सलियाटोली (कुनकुरी) पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां मिनी स्टेडियम में आयोजित जशपुर महोत्सव-2019 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.45 बजे रायपुर लौट आएंगे।
जशपुर महोत्सव 2019 में बेरोजगार युवक युवतियों को बेहतर रोजगार और आदिवासियों गीत, संगीत, लोककला, जशपुरिया व्यंजन को राष्ट्रीय मंच मिलेगा। कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने कहा कि इस महोत्सव में यहां पहली बार पैरागलाइडिंग, पैरा सीलिंग, हॉट बैलून जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स का प्रदर्शन हो रहा है।
