रविवार को दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के समीप और उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में हिंसक प्रदर्शन हुए, जबकि पश्चिम बंगाल में भी अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। असम में स्थिति में सुधार के कारण गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ में कर्फ्यू में कई घंटे की ढील दी गई लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहे। इस बीच, यूपी के छह जिलों में धारा 144 लगा दी गई है। साथ ही अलीगढ़ व सहारनपुर में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं
जामिया के छात्र ने शर्ट उतारकर किया प्रदर्शन
दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में एक छात्र ने यूनिवर्सिटी के गेट पर अपनी शर्ट उतार दी है। वह रविवार की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।
पूर्वी रेलवे ने रद्द की ट्रेनें
पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार डिवीजन में 12042 डाउन न्यू जलपाईगुड़ी- हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस और 12041 यूपी हावड़ा- न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस विभिन्न स्थानों पर आंदोलन के कारण आज रद्द रहेगी।
परीक्षाओं को किया जाए स्थगित
हैदराबाद की मौलामा आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के छात्रों ने यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखा है। जिसमें उनका कहना है कि यूनिवर्सिटी के छात्र जामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों पर की गई पुलिस कार्रवाई के कारण परीक्षा का बहिष्कार कर रहे हैं इसलिए आपसे अनुरोध है कि परीक्षाओं को स्थगित कर दें
यूपी के छह जिलों में धारा 144 लागू
सरिता विहार से कालिंदी कुंज तक ट्रैफिक बंद
जामिया छात्र और पुलिस के बीच कल हुई झड़प के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सरिता विहार से कालिंदी कुंज तक ट्रैफिक बंद कर दिया है।
प्रदर्शन का आयोजन छात्रों द्वारा नहीं किया गया- वीसी
सभी मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश एवं निकास द्वार खोले गए
जामिया में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए 50 छात्र रिहा
अलीगढ़ और सहारनपुर में इंटरनेट सेवाएं बंद
एएमयू में 60 छात्र घायल, विश्वविद्यालय 5 जनवरी तक के लिए बंद
पटना में पुलिस चौकी और चार वाहनों को किया आग के हवाले
पटना में करगिल चौक पर प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने एक पुलिस चौकी सहित चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही, उनके द्वारा किए गए पथराव में एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि, स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
बंगाल में सीएम ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक
रायपुर में प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ एक प्रदर्शन मार्च निकाला गया। एक कार्यकर्ता गौतम बंदोपाध्याय ने बताया कि यह प्रदर्शन शाम को मरीन ड्राइव इलाके से अंबेडकर चौक तक ‘कैब विरोधी प्रदर्शन मंच’ के बैनर तले निकाला गया।
तिरूवनंतपुरम से प्राप्त से खबर के मुताबिक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘सुदानी फ्रॉम नाइजीरिया’ के कलाकारों ने इस कानून के विरोध में राष्ट्रीय पुरस्कार कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। इस फिल्म को 66 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मलयालम ‘फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।
फिल्म के निर्देशक जकारिया मोहम्मद ने फेसबुक पर एक पोस्ट कर यह घोषणा की।
