पाटन। इस महीने मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर है। शराब दुकान अगले 18 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक सात दिनों में पांच दिन शराब दुकाने बंद रहेगी।
मिली जानकारी के अनुसार 18 दिसम्बर को बाबा गुरुघासीदास जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। वही नगरीय निकाय चुनाव के चलते छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत सभी जिलों में 19 दिसंबर की शाम 5 बजे से 21 दिसंबर को मतदान खत्म होने तक और मतगणना के दिन 24 दिसंबर को देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
