बेमेतरा। गोढ़ीकला गांव के पास माजदा और बाइक की भिड़ंत होने से हादसा हो गया। घायल एक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो बच्चों को गंभीर चोटें आई है। नाजुक हालत को देखते हुए तत्काल मुंगेली रेफर किया गया है।
हादसा नवागढ़ थाने के गोढ़ीकला गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि स्कूल छोड़ने जाते समय बाइक और माजदा में आमने—सामने भिड़ंत हो गई। गंभीर चोट लगने से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।
पत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोहरे की वजह से हादसा हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
