निकाय चुनाव की वोटिंग के दिन 21 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

रायपुर, छत्तीसगढ़। निकाय चुनाव की वोटिंग के दिन 21 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

बता दें राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा था। छत्तीसगढ़ के निकायों में पार्षद चुनाव के लिए 21 को एक ही चरण में मतदान संपन्न होने हैं। वहीं 24 दिसंबर को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *