नागरिकता कानून: दिल्ली में प्रदर्शन का गुरुग्राम में असर, लगा 10 किलोमीटर लंबा जाम, तस्वीरें

दिल्ली में कई जगहों पर नागरिकता संशोधन कानून 2019 के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है। ऐसे में पुलिस सूत्रों को जानकारी मिली थी दिल्ली के पड़ोसी राज्यों से इन प्रदर्शनों में लोग बुलाए जा सकते हैं, जो हिंसा फैला सकते हैं। एहतियात के चलते आज दिल्ली-गुरुग्राम की सीमाओं पर दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। जिसके चलते दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे पर 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। कहा जा रहा है कि अगर सबकुछ सामान्य रहा तो आधी रात के बाद जाम खुलेगा। आगे तस्वीरों में देखें और पढ़ें कि कैसे 14 लेन की सड़क पूरी तरह गाड़ियों से खचाखच भर गई….

दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। हर वाहन चेकिंग के बाद ही दिल्ली में प्रवेश कर पा रहा है। इसी के चलते गुरुग्राम से दिल्ली आने वाले रास्ते पर जाम लग गया है। गुरुग्राम रोड यानी एनएच-8 पर जाम के चलते 16 फ्लाइटें देरी से उड़ेंगी। इंडिगो एयरलाइन्स ने अपनी 19 फ्लाइटें रद्द कीं जब उनके क्रू मेंबर जाम में फंस गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *