जिस वार्ड में घर वहां भी हारे…पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह अपना वार्ड भी नहीं बचा पाये

रायपुर 24 दिसंबर 2019। प्रदेश के निकाय चुनाव परिणामों ने कई सियासी दिग्गजों के सर चकरा दिये हैं। कई सियासी दिग्गज जहां उलटफेर का शिकार हुए हैं, तो वहीं कई सियासी दिग्गजों का किला भी ढह गया है। उलटफेर का आलम ये रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह अपने घर का वार्ड भी नहीं बचा पाये। गुरु गोविंद सिंह वार्ड- 26 में जहां उन्होंने मतदान किया था, वहां से कांग्रेस जीत गयी।

शीतला वार्ड क्रमांक 19 में, जहां रमन सिंह पहली बार 1983-84 में पार्षद बने थे, वहां भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। इस वार्ड को पूर्व सीएम रमन सिंह का वार्ड कहा जाता है। इस वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेखा नामदेव की जीत हुई है । उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 200 वोट से हराया है। इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी के प्रचार में डॉ. सिंह ने सभा भी की थी।

वहीं वार्ड क्रमांक 23 जिसे बीजेपी का गढ़ कहा जाता है, वहां से भी भाजपा को करारी हार झेलनी पड़ी है। आज तक इस वार्ड से कभी बीजेपी नहीं हारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *