प्रत्याशी की मौत के बाद आयी जीत की खबर …जीत का ऐलान होते ही फूट-फूटकर रोये समर्थक

रायपुर 24 दिसंबर 2019। निकाय चुनाव जीत-हार की गूंज के बीच एक गमगीन करने वाली खबर भी आ रही है। बिलासपुर से एक पार्षद प्रत्याशी की मौत के बाद उसकी जीत की खबर आयी है। इस जीत के बाद उनके समर्थकों और करीबियों की आंखों में आंसू छलक आये। कल ही शेख गफ्फार की मौत की खबर आयी थी। चुनाव प्रचार के दौरान ही उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें बिलासपुर के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती चली गयी, जिसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से रेफर किया गया है।

बीते 18 दिसंबर को ह्रदयाघात हुआ था। वे संजय गांधी वार्ड 29 से पार्षद का चुनाव भी लड़ रहे थे। कद्दावर कांग्रेस नेता बी आर यादव के निकटतम रहे शेख़ ग़फ़्फ़ार राजनीति से ज़्यादा सामाजिक कार्यों के कारण लोकप्रिय थे।शेख़ ग़फ़्फ़ार यदि जीवित होते तो वे कांग्रेस की ओर से शहर मेयर के सबसे नज़दीकी दावेदार होते। पाँच दिनों से अपोलो में योग्य चिकित्सकों की टीम की निगरानी में उन्हें बचाने की क़वायद होती रही लेकिन सोमवार की सुबह शेख़ ग़फ़्फ़ार सबको अलविदा कह गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *