बलौदाबाजार 24 दिसंबर 2019 ….वो सुना ही होगा ” देखन में छोटन लगे…घाव करे गंभीर”….ठीक वैसा हुआ है। भाजपा के सबसे छोटे कद के एक प्रत्याशी ने बड़े दिग्गजों को धूल चटाते हुए जीत दर्ज की है। कसडोल नगर पंचायत में रूपचंद साहू ने बड़ी जीत दर्ज की है। वार्ड क्रमांक 8 पर भाजपा उम्मीदवार रूपचंद का कद चार फुट है, लेकिन आज उन्होंने बेहतरीन जीत दर्ज की है।
रूपचंद साहू अखबार के हॉकर हैं और खुद हॉकर संघ के अध्यक्ष हैं। ग्रेजुएट तक की पढ़ाई करने वाले रूपचंद काफी संगठन में सक्रिय रहे हैं। पार्टी ने जब उन्हें प्रत्याशी बनाया था, तो जीत को लेकर असमंजस स्थिति बनी हुई थी, लेकिन अब जो परिणाम आया है, वो काफी चौकाने वाला रहा। रूपचंद साहू की जीत का जैसे ही ऐलान हुआ, लोग ने जमकर उनके समर्थन में नारेबाजी की और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
मतगणना केंद्र के बाहर रूपचंद साहू को बधाई देने वालों की कतार लग लगी, उन्होंने भी किसी को निराश नहीं किया। कसडोल के वार्ड क्रमांक 8 स्वामी विवेकानंद वार्ड की तो इस वार्ड में बीजेपी ने 25 वर्षीय युवा जिनकी लंबाई 4 फीट 2 इंच है उनको अपना प्रत्याशी बनाया है स्वामी विवेकानंद वार्ड से चुनाव लड़ने वाले रूपचंद साहू कहते हैं कि मेरी कद काठी भगवान ने जो दिया वह दिया है मुझे इस पर कोई अफसोस नहीं है
