जनता ने भाजपा और रमन को नकार दिया है, बयां कर रहे हैं आंकड़ें,रमन सिंह के बयान पर सीएम भूपेश बघेल का पलटवार

रायपुर: नगरीय निकाय चुनाव 2019 के परिणाम जारी होने के बाद राजनी​तिक दलों ने शहर सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके साथ ही अब सियासी बयानबाजी और आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व रमन सिंह के बयान पर करारा पलटवार किया है। भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा और रमन को जनता ने नकार दिया है। ये हम नहीं आंकड़ें बयां कर रहे हैं। बता दें रमन सिंह ने मेयर चुनाव में पार्षदों के खरीद फरोख्त होने का आरोप लगाया था।

भूपेश बघेल ने आगे कहा है कि जनता ने नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा और रमन सिंह को नकार दिया है। कोरबा छोड़ ऐसा कोई भी निकाय नहीं जहां भाजपा को बहुमत मिला हो।

इस दौरान उन्होंने 27 दिसंबर से शुरू होने वाले आदिवसी नृत्य महोत्सव को लेकर कहा कि महोत्सव से सम्बंधित पूरी तैयारी कर ली गई है। हम सभी कलाकारों का दिल से स्वागत करते हैं। कई राज्यों के कलाकार भी आ गए हैं। भाजपा ने आदिवासियों की संस्कृति को दबाने का काम किया है। हम आदिवासियों के बेहतरी के लिए काम कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *