दन्तेवाड़ा। मलंगीर एरिया से 5 सक्रिय नक्सलियों ने दन्तेवाड़ा SP के सामने सरेंडर किया। इन सरेंडर नक्सलियों में 1 लाख का ईनामी नक्सली मड़कम देवा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि पोटाली कैम्प की सक्रियता के चलते सभी ने सरेंडर किया है। नक्सलियों को दंतेवाड़ा SP अभिषेक पल्लव ने10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। मड़कम देवा के अलावा मड़कम मासा((जनमिलिशिया सदस्य), सोना हेमला(ग्राम कमेटी सदस्य), सुकड़ा मंडावी(जनमिलिशिया सदस्य), धुर्वा सोरी(संघम सदस्य) शामिल है।
