मेकाहारा में अगले दो दिन तक नहीं हो सकेगा ऑपरेशन, चोरी हुआ एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट का केबल

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सबसे बढ़ सरकारी अस्पताल में चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट की मेन लाइन का केबल काटकर फरार हो गए। इसके बाद से मेकाहारा में ऑपरेशन बंद कर दिया गया है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि लाइन दुरुस्त होने तक ऑपरेशन बंद रहेगा। प्रबंधन ने दो दिन में लाइन दुरुस्त होने की बात कही है। यानि दो दिन तक मेकाहारा में ऑपरेशन नहीं हो पाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को मेकाहारा के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट की यूपीएस से जुड़े केबल को चोरों ने चोरी कर ली। इसके बाद से मेकाहारा में ऑपरेशन ठप्प हो गया है। वहीं, प्रबंधन दो दिन और ऑपरेशन बंद रहने की बात कह रहा है। ऐसे में गंभीर ​बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए समस्या खड़ी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *