भूपेश सरकार की तारीफ में राहुल गांधी बोले- देश की अर्थव्यवस्था के सामने छत्तीसगढ़ बड़ा उदाहरण

रायपुर: राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने छत्तीसगढ़ आए राहुल गांधी ने वापस लौटते वक्त एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि छत्तीसगढ़ सरकार को कितने नंबर देंगे तो उन्होंने कहा कि नम्बर देना मेरा काम नहीं है। वो जनता का काम है। छ्त्तीसगढ़ की जनता सरकार को लगातार नम्बर दे रही है।

इस दौरान उन्होंन यह भी कहा कि पहले दुनिया कहती थी कि भारत और चीन एक ही गति से बढ़ रहे हैं। लेकिन अब दुनिया भारत में हिंसा देख रही है, महिलाएं सड़कों पर सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं और बेरोजगारी बढ़ रही है।

इस दौरान उन्होंने एनआरसी और सीएए पर कहा कि देश को बांटा जा रहा है। 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोगारी आज है। देश मे नरेंद्र मोदी की सरकार है। वे नहीं बता पा रहे है कि देश की इकोनॉमी की धज्जियां क्यों उड़ाई जा रही है? देश का समय बर्बाद किया जा रहा है। नोटबन्दी की किसानों पर टैक्स रहा है। देश का 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपए चुनिंदा 15 लोगो को दिया गया है। 9 से 4 प्रतिशत पर आ गई है देश की अर्थव्यवस्था। ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़ देश के लिए उदाहरण दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *