बिहार पुलिस में 212 वैकेंसी, मिल सकती है एक लाख तक सैलरी

Bihar Police SI Recruitment 2019: सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए बिहार पुलिस एक शानदार मौका दे रहा है। बिहार पुलिस यह मौका दे रहा है। ग्रेजुएट्स के लिए बिहार पुलिस ने भर्तियां निकाली है जिसके लिए एक लाख से ज्यादा तक सैलरी मिल सकती है। बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विसेस कमिशन (BPSSC) ने एन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर पोस्ट के लिए रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.bpssc.bih.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 दिसंबर को शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों के पास अभी भी मौका है। इन पदों के लिए 6 जनवरी, 2020 तक आवेदन किया जा सकता है। ये आवेदन BPSSC ने नोटिफिकेशन नंबर 02/2019 के लिए किया जा सकता है।

पदों की संख्या

212 पद

पद का नाम

एन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है।

आयु सीमा

पुरुष

जनरल – 21 से 42 साल

ईडब्ल्यूएस – 21 से 42 साल

बीसी/ईबीसी – 21 से 45 साल

एससी/एसटी – 21 से 47 साल

महिला

जनरल – 21 से 42 साल

ईडब्ल्यूएस – 21 से 42 साल

बीसी/ईबीसी – 21 से 42 साल

एससी/एसटी – 21 से 47 साल

चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा (प्रीलिमिनरी एग्जाम और मेन एग्जाम), फिजिकल एन्ड्यूरेंस टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

सैलरी

35,400 – 1,12,400 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में 6 जनवरी, 2020 से पहले www.bpssc.bih.nic.in तक आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

6 जनवरी, 2020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *