रायपुर 30 दिसंबर 2019। राजधानी हनी ट्रैप मामले में डाक्टर युवती के बयान के बाद मामला अब उलझ गया है। हनी ट्रैप की आरोपी डाक्टर का आरोप है कि उसने किसी का हनी ट्रैप नहीं किया, बल्कि वो ट्रैप की शिकार बनायी गयी है। मामले में करोड़पति कारोबारी केतन शाह पर डेंटिस्ट युवती ने रेप का संगीन आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि सितंबर महीने में राजधानी के एक बड़े कारोबारी ने मेडिकल स्टूडेंट पर हनी ट्रैप का गंभीर आरोप लगाया था। कारोबारी का कहना था कि डेंटिस्ट ने उसका हनी ट्रैप किया है और उसके एवज में 1 करोड़ से ज्यादा वसूल चुकी है। शिकायत के बाद पुलिस ने उसी वक्त उस युवती को गिरफ्तार कर लिया था। जमानत के बाद युवती लगातार इस मामले में शिकायतकर्ता केतन शाह पर ही पूरे मामले में संलिप्तता का आरोप लगाया था और शिकायतें की थी।
SSP आरिफ शेख से शिकायत करने पहुंची आरोपी डेंटिस्ट का कहना है कि 2012 में केतन ने उसके साथ कार में बलात्कार किया। वो उसे झांसा देकर कार में ले गया था कि कि उसकी बहन डेंटिस्ट है…क्योंकि वो BDS की पढ़ाई कर रही थी, लिहाजा वो केतन के साथ कार में जाने पर राजी हो गयी, लेकिन उसी दौरान केतन ने उसके साथ रेप किया। बलात्कार की इस घटना को वो इज्जत की वजह से चुप रही।
लेडी डाक्टर ने कहा है कि उसे राजधानी के एक नामी होटल में भी केतन ले गया था, जहां उसे अपनी पत्नी बनाकर रजिस्टर में नोट किये थे। इस दौरान लड़की ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाये हैं, लड़की का कहना है कि पुलिस के अधिकारी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं ले रहे, यहां तक रेप की शिकायत तक में लड़की की ही गलती बता दी गयी।
लड़की ने इस मामले में एसएसपी से पूरे प्रकरण में क़ड़ाई से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। लड़की ने कहा कि उसके पास से पैसे बरामद होने की जो बाद कही थी, वो बिल्कुल मनगढ़ंत है। उसके पास से कोई पैसे नहीं मिले हैं…उलटे उसके और उसके पिता से सादे कागज में डरा धमकाकर हस्ताक्षर करा लिया गया । उसने कहा कि कारोबारी ने उसे कई जगहों पर ले जाता था, घर में वो उसे बहन बताकर ले जाता था। हालांकि डाक्टर ने इस बात से इनकार किया है कि वो लिविंग में कभी उसके घर पर रही है।
लड़की ने कहा कि कारोबारी ने पहले ही चेतावनी दी थी, कि उसे हमेशा उसके साथ ही रहना होगा, अगर किसी और के साथ शादी की, तो उसे फंसा देगा। जब उसने सगाई की, तो कारोबारी बौखला गया और फिर उसने षड़यंत्र के साथ
