महापौर कौन होगा ये हाईकमान तय करेगा…मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान

अंबिकापुर। नगरीय​ निकाय चुनाव में जीत के बाद अब कांग्रेस में महापौर के नाम को लेकर लगातार बैठकें चल रही है। इसे लेकर नेताओं के बयान भी सामने आ रहे हैं। मंत्री टीएस सिंहदेव ने निगमों में महापौर के नामों पर अंतिम मुहर लगाने को लेकर बयान दिया है।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि निगमों में महापौर कौन होगा ये हाईकमान तय करेगा। 1 जनवरी को पीसीसी की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि 4 निगमों में हमारा स्पष्ट बहुमत, लेकिन 10 के 10 निगमों में कांग्रेस काबिज हो सकती है। इसे लेकर विचार चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *