रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज नगरीय निकाय में उम्मीदवारों के चयन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पर्यवेक्षक नगर निगम के महापौर, सभापति व नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिका में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के उम्मीदवारों का चयन करेंगे।
बीजेपी के पर्यवेक्षकों में रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल, बिलासपुर में प्रेमप्रकाश पांण्डेय बिलासपुर, दुर्ग में संतोष बाफना, धमतरी में अजय चंद्राकर को पर्यवेक्षक बनाए गए।
इसी तरह कोरबा में भूपेन्द्र सवन्नी, अंबिकापुर में नारायण चंदेल, चिरमिरी में भीमसेन अग्रवाल, जगदलपुर में केदार कश्यप, रायगढ़ में शिवरतन शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
