निर्विरोध चुनाव कसडोल जनपद पंचायत के ग्राम मुड़ियाडीह के लोगो ने एक मिशाल कायम किया

निर्विरोध चुनाव

कसडोल जनपद पंचायत के ग्राम मुड़ियाडीह के लोगो ने एक मिशाल कायम किया है जहाँ न सिर्फ सरपंच -उपसरपंच बल्कि पूरे 11 पंचों को निर्विरोध सर्वसमिति से चुना गया, मुड़ियाडीह के आश्रित ग्राम सोनाईडीह से 05 पंच वही मुड़ियाडीह से 06 पंच सहित सरपंच- उपसरपंच बनाया गया।

वियो :- कसडोल जनपद पंचायत के ग्राम मुड़ियाडीह के ग्रामीणों द्वारा लिए वर्तमान में चुनाव में निर्विरोध पंच-सरपंच सहित उपसरपंच बनाने के फैसला सुर्खियों में हैं, बता दे सरिता कैवर्त को सरपंच बनाया गया जो मितानिन स्वयं सेविका के पद पर पहले से थी और समाज सेविका के रूप में शुरू से आगे रही हैं । ग्रामीणों की माने तो सरिता होनहार और पढ़ी लिखी महिला हैं जो गांव की अच्छी विकास करा सकती हैं । वही मुड़ियाडीह के ही मदन दास मानिकपुरी को उपसरपंच के पद दिया गया ।

वियो :- नामांकन भरने पंच, सरपंच सहित उपसरपंच के साथ पूरे ग्रामीण ग्राम मलदा पहुँचे । ग्राम मलदा को चुनाव सेक्टर बनाया गया था । भावी सरपंच सरिता कैवर्त के साथ मितानिन संघ की जिला अध्यक्ष सती वर्मा मौके में उपस्थित रही जिन्होंने सरिता को शुभकामनाएं देते हुये ग्रामीणों के फैसले की जमकर तारीफ की, साथ ही सती वर्मा ने कहा ग्रामीण जिस विकास की उम्मीद को लेकर सरिता को सरपंच, मदन दास को उपसरपंच सहित पंचों की निर्विरोध नियुक्ति किए हैं उसे बनाए रखे, ग्रामीणों ने कहा हमारा ग्राम आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में जाना जाएगा, आपसी चुनाव होने से जहा पैसो की बर्बादी होती हैं वही आपसी भाईचारा में मन मुटाव बढ़ता हैं जब चुनना ग्रामीणों को ही हैं तो फिजूल पैसे खर्च की जरूरत ही नही निर्विरोध चुनाव लेने का फैसला हम सभी ग्रामीणों का था।

शॉटस :- नामांकन भरते,,,,,,,ग्रामीणों की भीड़,,,,,,मलदा सेक्टर नेम बोर्ड,,,,,अन्य,,,

बाइट :- सरिता कैवर्त (सरपंच प्रत्याशी, ग्राम मुड़ियाडीह)

बाइट :- सती वर्मा (जिला अध्यक्ष, मितानिन संघ)

कसडोल- भानु प्रताप साहू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *