धरसीवा इलाके में दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग करने का मामला

रायपुर। शहर से लगे धरसीवा इलाके में दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शुभम पांडेय युवती को लव अफेयर में फंसा कर उसे शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करता है और उसकी ही अश्लील फोटो खींचकर उसे  मिलने के लिए दबाव बनाता है। हद तो तब हो गई जब आरोपी शुभम ने युवती की फ़ोटो वायरल करने की धमकी देकर 30 हजार रूपए मांगे और युवती ने अपने ही घर मे चोरी कर उसे पैसे दिए। आरोपी युवक ने युवती की तस्वीर उसके मंगेतर को भेजकर उसकी सगाई तुड़वा दी। इतना ही नहीं युवती व उसके परिवार वालो को लगातार जान से मारने की धमकी भी दे दी। धरसीवां थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस ने अपराध क्र 14/2020 में भारतीय दण्ड संहिता  की धारा 376,384,506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शुभम पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शुभम ग्राम मांढर में रहता है। पीड़िता को फ़ोटो डिलीट कर देने के एवज में उससे 30,000 रुपये ब्लैकमेल कर वसूल किये, पैसे मिलने के बाद उसने वह तस्वीर डिलीट नहीं की और पीड़िता को मानसिक प्रताड़ना देना शुरू कर दिया। यही नहीं उसकी सगाई भी तुड़वा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *