महिला ने लगाया ईश्वर के दर्शन कराने के नाम पर छेड़छाड़ का आरोप…सामने आया छत्तीसगढ़ के ‘आसाराम’ का कारनामा

बलौदाबाजार: आस्था के नाम पर महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले छत्तीसगढ़ के ‘आसाराम बापू’ के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। बताया गया कि आरोपी बाबा महिलाओं को ईश्वर ईश्वर के दर्शन कराने के नाम पर महिलाओं से छेड़छाड़ करता था। हैरान करने वाली बात यह है कि बाबा की ख्याति सिर्फ इलाके में ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों तक भी फैली हुई है। फिलहाल मामले में पुलिस शिकायत दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कसडोल विकासखंड के ग्राम झबड़ी गांव में एक बाबा ने ‘भगवत सत्संग आश्रम’ के नाम से डेरा बनाकर रखा है। बाबा पर आरोप है कि वो ईश्वर के दर्शन कराने के नाम पर महिलओं से छेड़छाड़ करता था। बताया गया कि आरोपी बाबा मध्यप्रदेश के सागर जिले का रहने वाला है। मामले को लेकर एक पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

दूसरे राज्यों तक फैली है बाबा की ख्याति
बताया जा रहा है ​कि आरोपी बाबा के दरबार में भक्तों की लंबी भीड़ लगती है, उनके बाबा के समर्थक कई राज्यों से अपनी समस्या लेकर यहां पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *