महासमुंद, छत्तीसगढ़। महासमुंद में दो फर्जी शिक्षाकर्मी भाई-बहन को गिरफ्तार किया गया है। दोनों फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी कर रहे थे।
साल 2005 में बहरेपन को लेकर मेडिकल बोर्ड का फर्जी प्रमाण पत्र लगाया गया था। शिकायत के बाद पता चला कि मेडिकल बोर्ड ने तय तिथि में कोई प्रमाण पत्र जारी ही नहीं किया था।
पिथौरा पुलिस ने दोनों शिक्षाकर्मी को हिरासत में ले लिया है। फर्जी शिक्षक राकेश सिन्हा और रजनी सिन्हा राजाडेरा और सरकड़ा स्कूल में पदस्थ थे। पुलिस दोनों से मामले में पूछताछ कर रही है।
