कोण्डागांव, 14 जनवरी 2020
कार्यालय जिला परिवहन अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार 15 जनवरी को मुख्यालय के रजबंधा तालाब के समीप चौपाटी स्थल पर कलेक्टर श्री नीलकंठ टीकाम के निर्देशानुसार ड्राईविंग लाईसेंस निर्माण हेतु परिवहन, यातायात पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ड्राईविंग लाईसेंस के साथ स्वास्थ्य जांच की भी व्यवस्था की गई है। इस संबंध में इच्छुक अभ्यर्थी निवास, जन्म प्रमाण पत्र एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ शिविर में उपस्थित हो सकते है।
