रायपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि : नशा मुक्ति संकल्प एवं शपथ दिवस के रूप में मनाई जाएगी

रायपुर 14 जनवरी 2020

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी नशा मुक्ति संकल्प एवं शपथ दिवस के रूप में मनाई जाएगी। कलेक्टर रायपुर डॉ. एस. भारतीदासन ने नशा मुक्ति से संबंध में सकारात्मक वातावरण बनाने की दृष्टि से जिले के नगरीय निकायों, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, पंचायत, जनपद कार्यालयों, विश्वविद्यालय और विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुखों को पत्र लिखकर जनसामान्य से संकल्प लेने तथा शपथ पत्र लेने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के सहयोग से नशा मुक्ति के लिए रैली आयोजित करने, विद्यालयों और महाविद्यालयों में वाद- विवाद, भाषण, चित्रकला, गीत, नृत्य, नाटक प्रतियोगिताए करने, प्रदर्शनी, नशा पान के दुष्परिणामों पर आधारित प्रश्नोत्तरी, नशा मुक्ति के संबंध में योगाभ्यास प्रदर्शन आदि करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *