सारंगढ़ – मेरी प्रेमिका को बुलाओ नहीं तो कूदकर दे दूंगा जान….मोबाइल टावर पर चढ़ा सरफिरा आशिक

सारंगढ़: जिले के कोसीर मल्दा इलाके में एक प्रेमी युवक खुदकुशी करने के इरादे से मोबाइल टावरपर चढ़ गया है। युवक पर नजर पड़ते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है ​कि युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग कर रहा है साथ ही उसने यह भी धमकी दी है कि मेरी प्रेमिका को बुलाओ वरना कूदकर जान दे दूंगा। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस भी युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने में लगी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला सारंगगढ़ के कोसीर मल्दा गांव का है। यहां बुधवार को एक युवक खुदकुशी करने के इरादे से मोबाइल टावर पर चढ़ गया। लेकिन जब तक युवक वहां से कूदता इससे पहले लोगों की नजर उस पर पड़ गई। देखते ही देखते पूरा गांव वहां जमा हो गया और उससे नीचे उतरने की बात कहने लगे। लेकिन युवक नहीं माना और कहने लगा कि मेरी प्रेमिका को बुला दो नहीं तो कूदकर जान दे दूंगा। घंटों मनाने के बाद भी जब युवक नहीं माना तो लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। फिलहाल पुलिस युवक को समझाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *