लाल जोड़े में सजकर विदा हुई थी दुल्हन, कुछ दूर चलते ही उजड़ गई दुनिया

संभल के बहजोई क्षेत्र में नेशनल हाईवे (एनएच) पर गुरुवार को एक नव विवाहित दंपति का कार दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दुल्हन की मौत हो गई है जबकि पति समेत चार लोग घायल बताए हैं। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर को अनूपशहर से चंदौसी के चुन्नी मोहल्ला बरात आई थी। शादी संपन्न होने के बाद गुरुवार सुबह विदाई के बाद रास्ते में यह हादसा हो गया। बताया जा रहा कि दंपति के साथ कार में दूल्हे की बहन, भाभी और एक बच्चा सवार था।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार तेज गति से आ रही कार एकाएक अनियंत्रि होकर पहले सड़क किनारे छाड़ियों से होते हुए पेड़ों से जा टकराई। कार की गति का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पेड़ से टकराने के बाद घायलों को बाहर निकालने पहले पेड़ के तने को मशीन से काटना पड़ा।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि कार के ड्राइवर को अलीगढ़ रेफर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक ड्राइवर को कई तरह के फ्रेक्चर हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *