राजिम: नवविवाहिता के खुदकुशी मामले में पति समेत जेठ और जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज

नवविवाहिता के आत्महत्या मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पति समेत जेठ, जेठानी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार आरंग थाना निवासी नवविवाहिता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी। मौत को लेकर मायके वालों ने दहेड प्रताडना का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की विवेचना कर रही थी।

वहीं जांच के बाद पता चला कि नवविवाहिता ने मानसिक प्रताड़ना झेलने के बाद खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस केस दर्ज करने के बाद पति, जेठ और जेठानी को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *