रायपुर : गांव के विकास का केन्द्र बिन्दु पंचायत- मुख्य सूचना आयुक्त श्री राउत : पंचायत को मजबूत बनाने सचिव एवं सरंपच पूर्ण जिम्मेदार

रायपुर, 16 जनवरी 2020

मुख्य सूचना आयुक्त श्री एम. के. राउत ने कल ठाकुर प्यारे लाल सिंह पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा में आयोजित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को प्रषिक्षण देने के लिए बनाए गए मास्टर टेªनर्स को प्रबंधन और अनुशासन विषय पर प्रशिक्षण देते हुए कहा कि गांव के विकास का पूर्ण अधिकार पंचायत को दिया गया है और पंचायत के जनप्रतिनिधि ग्राम सभा आयोजित कर अपने अपने गांव के विकास के लिए प्रस्ताव पारित कर आगे उसे क्रियान्वित करने का कार्य करें।
मुख्य सूचना आयुक्त श्री राउत ने कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायत राज अधिनियम के तहत विकास का केन्द्र बिन्दु पंचायत है। उन्होंने कहा कि सरपंचों को जागरूक होकर प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करें, जनप्रतिनिधि कुछ पुराने भी हो सकते हैं। श्री राउत ने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास के लिए कार्ययोजना बनाकर सही तरीके से क्रियान्वयन कराना और पंचायत को सशक्त बनाने एवं वित्तीय प्रबंधन सुधारने के लिए सचिव एवं सरंपच पूर्ण जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि पंचायत में बाजार, प्रकाश और साफ-सफाई के लिए कर लगाकर पंचायत को मजबूत बताया जा सकता है। ग्राम सभा के प्रतिनिधि गांव के विकास के लिए सतत प्रयासरत रहकर गांव केे विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं, जिससे गांव मं सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके।
श्री राउत ने कहा कि पंचायत राज अधिनियम के तहत पंचायतों को सशक्त और बेहतर प्रबंधन का अधिकार प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि 29 विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव की सरकारी भूमि ग्राम सभा के प्रस्ताव के बाद ही हस्तांतरण किया जा सकता है। श्री राउत ने कहा कि सरपंच व्यक्तिगत रूचि लेकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और व्यक्तिमूलक योजनाओं का लाभ अपने पंचायत के वास्तविक हिग्राहियों को दिलाए। जनप्रतिनिधि और सरपंच ग्राम में चल हरी योजनओं का मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि ग्राम की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर एक वर्षीय कार्ययोजना बनाकर ग्राम सभा मंे पारित कराकर क्रियान्वित करें, जिससे ग्राम का विकास के साथ ही गांव का वित्तीय प्रबंधन मजबूत हो। उन्होनंे कहा कि गांव मेें उपलब्ध खनिज, पानी, वन,जमीन का किस तरह से उायोग किया जाए, जिससे पंचायत को सशक्त बनाया जा सके ग्राम सभा में इन्ही सब बातों पर चर्चा कर योजना को क्रियान्वित करने का कार्य करना चाहिए।
ठाकुर प्यारे लाल सिंह पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा के संचालक श्री सुरेन्द्र जायसवाल ने कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायत राज के क्रियान्वयन में श्री राउत साहब की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उन्होंने इस संस्थान को बेहतर बनाने और पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण के लिए उनका प्रयास नीव का पत्थर साबित हो रहा है।उन्होंने कहा कि पंचायत के लिए जो भी कार्ययोजना बनाए उसे ग्राम सभा की सहमति से क्रियान्वयन जरूर कराएं, जिससे ग्राम विकास के सोपानों को तय करता हुआ आगे बढे़। इस अवसर पर छत्तीसगढ राज्य के सभी जिले से मास्टर ट्रेनर्स भाग ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *