आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ…पंचायत चुनाव से पहले भाजपा को करारा झटका

सुकमा: पंचायत चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में भाजपा को करारा झटका लगा है। रविवार को पार्टी के 6 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बताया जा रहा है ​कि ये सभी कार्यकर्ता कुम्माकोलेंग इलाके में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। सभी कार्यकर्ताओं ने मंत्री कवासी लखमा की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामा है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा इन दिनों अपने गृह जिले के प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने कुम्माकोलेंग इलाके का दौरा किया। इस दौरान मंत्री कवासी लखमा से प्रभावित होकर पूर्व सीपीआई और भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में प्रवेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *