लापता हुआ रायपुर का एक और कारोबारी, 15 जनवरी के बाद से नहीं लौटा घर

रायपुर: राजधानी रायपुर से एक बार फिर कारोबारी के गायब का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करोबारी 15 जनवरी से लापता है। मामले को लेकर कारोबारी की पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस पत्नी की शिकायत के आधार पर पतासाजी में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी सत्यम अग्रवाल 15 जनवरी को अपने घर से ऑफीस के लिए निकला था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने आशंका जताई है कि कारोबारी का अपहरण हो गया है, लेकिन अ​भी इस बात की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि बीते दिनों भी रायपुर के एक कारोबारी का अपहरण हो गया था। पुलिस कारोबारी की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *