22 जनवरी का राशिफल।

मेष- आज आप विवेक से काम लेंगे और चिंतित बने रहेंगे। आज आप कुछ बातों को लेकर परेशान हैं और दोपहर तक आपकी परेशानी का हल नहीं निकलेगा। वहीं इसके बाद स्थिति में सुधार शुरू हो जाएगा। आज दिन मंगलकारी है।

वृषभ- आज आपका धैर्य बना रहेगा। आज आप अपने सभी काम अभी निपटा लें, इसी के साथ आर्थिक योजनाएं बना लें। आज दोपहर के बाद थोड़ा चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। थोड़ा बचकर पार करें। आज दिन शुभ है।

मिथुन- आज स्थिति बड़ी अच्छी है और शासन सत्ता पक्ष से लाभ से लेकर आर्थिक योजनाओं के फलीभूत होने तक सब कुछ अच्छा दिख रहा है। आज क्रोध पर काबू रखें। आज आपका दिन अच्छा है।

कर्क- आज किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं है। आज भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है और हर दृष्टिकोण से अच्छा है। आज भावुकता पर काबू रखें। आज समय अच्छा है।

सिंह- आज दोपहर बाद भाग्य साथ देने लगेगा और जीवन में आगे बढ़ने लगेंगे। आज कुल मिलाकर अच्छी स्थिति होगी। आज भाग्य साथ देने लगेगा, जीवन में आगे बढ़ने लगेंगे। आज आपका समय अच्छा है।

कन्या- आज आपके लिए दोपहर तक अच्छा समय है लेकिन दोपहर बाद थोड़ा बचकर चलना पड़ेगा। आज जोखिम भरा समय आ सकता है और आज समय भी सही नहीं है।

तुला- आज समय बदल रहा है कुछ अच्छा होने वाला है। आज बड़ी अच्छी स्थिति है। जीवन में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। आज मानसिक चंचलता बनी रहेगी और आपके जीवन में आ रहे संकट दूर होंगे।

वृश्चिक- आज आप भावनाओं में बहकर कुछ ना करें। आज प्रतियोगी हार मान रहे हैं और आप जीवन में आगे बढ़ जाएंगे। अच्छी स्थिति है। आज आप अपने क्रोध पर काबू रखें। आपके लिए समय अच्छा है।

धनु- आज आपका धैर्य बना रहेगा। आज आपको कलह से बचना है और प्रेम की कलह हो चाहे पारिवारिक कलह संभलकर रहें। आज आपके लिए शुभ समय है।

मकर- आज योजनाएं फलीभूत होंगी और जो भी सोच रखा है उसे कार्यरूप दें। आज अच्छी स्थिति है और सफलता मिल सकती है। आज दोपहर बाद घरेलू चीजों में न उलझें और अपने समय को ठीक बनाए रखे।

कुंभ- आज थोड़ा सा रुक जाइए क्योंकि धीरे से व्यवसायिक स्थिति अच्छी हो जाएगी। आज घर में हलचल खत्म होगी और लोग साथ देने लगेंगे। आज आप तरक्की करने लगेंगे और कुल मिलाकर अच्छी स्थिति है।

मीन- आज बिल्कुल नायक नायिका की भांति चमकते हुए दिखाई दे रहे हैं और जीवन में तरक्की कर रहे हैं। आज रुपए पैसे की अच्छी स्थिति है और किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है। आज आपके लिए समय ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *