रमन ने अमित शाह के कार्यकाल को बताया स्वर्णिम

रायपुर, छत्तीसगढ़। पूर्व सीएम रमन सिंह ने पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कार्यकाल को एक स्वर्णिम युग बताया। अमित शाह की तारीफ में रमन ने कहा कि उनके कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में संगठन बढ़ाने में गति मिली है।

बीजेपी में सदस्य संख्या 10 करोड़ से उपर पहुंच चुकी है। मेंबर ऑफ पार्लियामेंट की संख्या 300 से के पार है।

रमन ने आगे कहा कि गृह मंत्री रहते अमित शाह जी को अभी कई बड़े काम करने हैं। इसलिए अब नड्डा जी पार्टी की बागडोर संभालेंगे। जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ के भी प्रभारी रहे हैं यह राज्य में संगठन के हिसाब से अच्छा साबित होगा। बता दें जेपी नड्ड को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वे कार्यकारी अध्यक्ष थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *