रायपुर : नरवा विकास योजना : कैम्पा द्वारा 23 जनवरी को केशकाल, कांकेर, दंतेवाड़ा तथा राजनांदगांव वनमंडल के अधिकारियों का प्रशिक्षण

रायपुर, 22 जनवरी 2020

राज्य शासन की महत्वकांक्षी ’नरवा विकास योजना’ के सफल क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन और योजना प्राधिकरण (कैम्पा) द्वारा 24 जनवरी तक वनमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस तारतम्य में 23 जनवरी को दुर्ग वनवृत्त के अंतर्गत वनमंडल राजनांदगांव, कांकेर वनवृत्त के अंतर्गत वनमंडल केशकाल तथा कांकेर और जगदलपुर वन वृत्त के अंतर्गत वनमण्डल दंतेवाड़ा के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें संबंधित वनमण्डल के निकटस्थ नरवा कार्य क्षेत्र का भ्रमण कर नरवा में निर्मित होने वाले संरचना के चयन के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित क्षेत्र के उप वनमण्डलाधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी तथा चयनित नरवा कार्य क्षेत्र के वन रक्षक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *