रायपुर। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बीजेपी बड़ा अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज राजधानी के हिन्द स्पोर्टिंग मैदान से बूढ़ातालाब धरना स्थल तक बीजेपी ने विशाल रैली निकाली है।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर निकाली गई बीजेपी की जनजागरूकता तिरंगा रैली में उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हुए। इसके साथ ही पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी भी इस रैली में शामिल हुए।
बता दें कि राजधानी सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रैली निकाली गई। वहीं अब बीजेपी कानून के समर्थन में सड़क पर उतरकर रैली निकाल रही है।
