धमतरी : गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल डॉ.शोभाराम देवांगन स्कूल परिसर में

सी.ई.ओ. जिला पंचायत ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

धमतरी, 24 जनवरी 2020

आज सुबह 9 बजे से गणतंत्र दिवस की तैयारी का अंतिम रिहर्सल स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन स्कूल परिसर के एकलव्य खेल मैदान में किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी ने परेड की सलामी ली। साथ में पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी.राजभानू भी मौजूद रहे। आज के रिहर्सल में 12 प्लाटून ने परेड में भाग लिया। जिले के पांच स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कुछ लाइव एवं कुछ कैसेट म्यूजिक का इस्तेमाल किया जा रहा है। सीईओ ने लाईव म्यूजिक को सुव्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
साथ ही दो नृत्य प्रदर्शन शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय धमतरी और ऐजेक्ट फॉउंडेशन आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केन्द्र रूद्री की बालिका चंचल सोनी का रहा।
इस बार के गणतंत्र दिवस में समारोह में 12 विभागों द्वारा चलित झांकी के जरिए अपने उल्लेखनीय कार्यों का प्रदर्शन किया जाएगा। इनमें वन, पंचायत, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, महिला एवं बाल विकास, पशु चिकित्सा, उद्यानकी, कृषि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, राजीव गांधी शिक्षा मिशन , नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग शामिल हैं। मुख्य समारोह के गरिमा अनुरूप तैयारी करने सीईओ जिला पंचायत ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी भी समारोह स्थल पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *