रायपुर : मुख्यमंत्री की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी का प्रसारण 9 फरवरी को :परीक्षा प्रबंधन और युवा कैरियर के आयाम‘ विषय पर होगी बात

रायपुर, 27 जनवरी 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 7वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 9 फरवरी को होगा। मुख्यमंत्री लोकवाणी में इस बार लोकवाणी में इस बार ‘परीक्षा प्रबंधन और युवा कैरियर के आयाम‘ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। समाज के हर वर्ग की भावनाओं और सुझावों से अवगत होने और अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की गई है। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नम्बर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर  28 एवं 29 जनवरी को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकार्ड करा सकते हैं। इसका प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से 9 फरवरी को सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा।

संचालक लोक शिक्षण ने इस संबंध में सभी संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि मुख्यमंत्री की लोकवाणी का यह कार्यक्रम प्रदेश के युवाओं के महत्व से संबंधित है अतः स्कूलों के छात्र-छात्राओं को इस कार्यक्रम से संबंधित जानकारी देने और इस प्रसारण को सुनने की आवश्यक व्यवस्था के लिए अपने जिलों के अधीनस्थ सभी स्कूलों के प्राचार्यों, प्रधान पाठकों को प्राथमिकता के साथ निर्देशित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *