रायपुर : मुख्यमंत्री ने जयंती पर लाला लाजपत राय को किया नमन

रायपुर, 27 जनवरी 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक लाला लाजपत राय की जयंती 28 जनवरी के अवसर पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने लाला लाजपत राय के स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा है कि लाला जी ने स्वाधीनता के लिए संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की और ब्रिटिश हुकुमत का विरोध करते हुए देश के लिए अपनी जान तक न्यौछावर कर दी। लाला जी ने कहा था ‘मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगी’। श्री बघेल ने कहा कि लाला जी का बलिदान खाली नहीं गया, लाला जी की मृत्यु ने आजादी की लड़ाई को एक नई दिशा दी। भारत को स्वतंत्रता दिलाने में इसकी अहम भूमिका रही। श्री बघेल ने कहा कि ऐसे वीर सेनानी लाला जी का नाम इतिहास में सदा अमर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *