रायपुर : दिव्यांगजनों के लिए प्लेसमेंट कैम्प 4 फरवरी को बढ़ई के 40 और एजेंट के 90 पदों पर होगी भर्ती

रायपुर, 01 फरवरी 2020

रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा दिव्यांगजनों के नियोजन के लिए प्लेसमेंट कैम्प 4 फरवरी मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन कार्यालय परिसर ओल्ड पीएचक्यू परिसर सिविल लाइन रायपुर में किया जाएगा। जिसमें कारपेंटर बडई के 40 पदों पर एवं अलर्ट सिक्योरिटी सर्विसेस मेें एजेंट के 90 पदों पर दिव्यांगजनों की भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण है। बढ़ई के लिए कार्यक्षेत्र रायपुर है और एजंेट के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में रहकर कार्य किया जा सकेगा। इन पदों के लिए अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांग प्रमाण पत्र मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का जीवित प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के साथ उपस्थित हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *