राजनांदगांव : राज्य स्तरीय प्रदर्शनी प्रतियोगिता बिलासपुर में 6 और 7 फरवरी को

जिले की टीम 5 फरवरी को होगी रवाना

राजनांदगांव 01 फरवरी 2020

इंस्पायर्ड अवार्ड योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रदर्शनी प्रतियोगिता बिलासपुर में 6 और 7 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में राजनांदगांव जिले से 34 विद्यार्थियों की टीम हिस्सा ले रही है। योजना के तहत पिछले महीने राजनांदगांव के गुरुनानक स्कूल में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता हुई थी। जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता से ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विद्यर्थियों का चयन किया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जिले की टीम 5 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे स्टेट स्कूल से बिलासपुर के लिए रवाना होगी।

राज्य स्तरीय प्रदर्शनी प्रतियोगिता की टीम में मिडिल स्कूल चिखली से शीतल, मिडिल स्कूल लांझियाटोला से विप्लव बंजारे, शासकीय हाई स्कूल खुर्सीटिकुल से अंजान माली, शासकीय मिडिल स्कूल रतनभाट से भावेश कुमार, शासकीय हाई स्कूल पिनकापार से भूपेंद्र, शासकीय हाई स्कूल बेलरगोंदी से पुष्पा, मिडिल स्कूल  बिजेपार से गायत्री, मिडिल स्कूल झाड़ीखैरी से यामिनी, शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल डोंगरगांव से अरुण कुमार, शासकीय हाई स्कूल तेंदुनाला से डेकेश्वर महार, शासकीय  हायर सेकेंडरी स्कूल बिजेभाठा से सौरभ कुमार सिन्हा, शासकीय हाई स्कूल  जरवाही से धर्मेंद्र दास, मिडिल स्कूल किरगी बनहरदी से मयंक कुमार, शासकीय हाई स्कूल अंडी से विवेक पटेल, शासकीय हायर  सेकेंडरी स्कूल मोहारा से योगिता, शासकीय  हायर सेकेंडरी स्कूल मुढ़ीपार से मनीषा, शासकीय हाई स्कूल अमलीपारा से राधेश्याम यादव, शासकीय हाई स्कूल देवरी से हितेश्वरी, शासकीय मिडिल स्कूल जालबांधा से गौरव साहू, आर आर डी हायर सेकेंडरी स्कूल टोलागांव से दमेश्वरी, शासकीय मिडिल स्कूल भीमपुरी से मनीष वर्मा, शासकीय मिडिल स्कूल ठेलकाडीह से हेमंत कुमार यादव और सिमरन, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोर्रामटोला से सूरज कुमार, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल मोहला से कुमकुम देवांगन, शासकीय हाई स्कूल अंजोरा से प्रीति सिन्हा, शासकीय एल एन बी हायर सेकेंडरी स्कूल से देविका साहू और अजय कुमार साहू, शासकीय मिडिल स्कूल इंदामार से टिकेश्वर कुमार, मिडिल स्कूल धामनसरा से हिमांशु पटेल और आरती वेड नर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजनांदगांव से अनमोल साव, युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव से युवराज अग्रवाल तथा शासकीय मिडिल स्कूल कन्हारपुरी से लक्ष्मी साहू  शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *