100 हितग्राहियो को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित
युवाओ और महिलाओ के लिए स्वालंबन वर्तमान की सबसे बड़ी जरूरत- कलेक्टर
कोण्डागांव 01 फरवरी 2020
आज दिनांक 1 फरवरी 2020 को जनपद पंचायत कोंडागाँव अन्तर्गत ग्राम पंचायत मड़ानार के स्कूल परिसर में नवनिर्मित हथकरघा प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ कलेक्टर श्री नीलकंठ टेकाम द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि कौशल विकास के प्रशिक्षण हेतु ग्राम पंचायत के युवाओं ने 1 माह पूर्व कलेक्टर को आवेदन दिया था, जिसके फलस्वरूप कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हथकरघा प्रशिक्षणकेन्द्र के प्रारंभं करने के निर्देश दिये थे। उल्लेखनीय है कि इस प्रशिक्षण से ग्राम पंचायत के लगभग 100 हितग्राहियों को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ा जायेगा। मौके पर अपने उदबोधन मे कलेक्टर ने कहा कि युवाओ और महिलाओ को आत्मनिर्भर स्वालंबी एंव स्वरोजगारी बनाने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्प हैं। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए किसी ना किसी कार्य क्षेत्र मे दक्ष होना वर्तमान की सबसे बड़ी जरूरत है इस प्रकार रोजगार के अवसरो का सृजन करने के क्रम मे हथकरघा क्षेत्र भी जुड़ गया है। घर बैठे थोड़े प्रशिक्षण उपरान्त इसे संचालन करने मे पारंगत हुआ जा सकता है। इसके अलावा इसे घर के अन्य सदस्य भी सीख सकते है चूकिं जिले के अन्य विकासखण्डो मे भी हथकरघा प्रशिक्षण केन्द्र प्रारंभ कर दिये गये है। अतः इससे निर्मित होने वाले वस्त्रो की बिक्री के लिए बाजार भी उपलब्ध करायें जायेंगें। इसके साथ ही उन्होने अधिक से अधिक महिलाओ और युवाओ को इससे जुड़ने की अपील भी किया । इस प्रशिक्षण केन्द्र के शुभारम्भ के अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री बी.आर.ध्रुव लाईवलीहुड कॉलेज सहायक परियोजना अधिकारी श्री पुनेश्वर वर्मा, शाला शिक्षक श्री शिवचरण साहू एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
