सीतापुर पंचायत की पूर्व महिला अध्यक्ष ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की

सीतापुर: सरगुजा जिले के सीतापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सीतापुर पंचायत की पूर्व महिला अध्यक्ष ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भरर्ती कराया है, जहां उनका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार त्रिस्तीय पंचायत चुनाव में उम्मीदवारी कर रही पूर्व सीतापुर जनपद अध्यक्ष ललिता तिर्की को हार का सामना करना पड़ा था। इसी बात से वह हताश थीं। हताशा के चलते उसने रविवार को जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। बता दें कि ललिता तिर्की पिछले 5 साल से सीतापुर जनपद पंचायत की अध्यक्ष थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *