सुरक्षाबल ने दो आईईडी किया बरामद….पंचायत चुनाव के पहले नक्सलियों की साजिश नाकाम

कांकेर। पंचायत चुनाव के पहले फोर्स ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नकाम कर दिया है. फोर्स ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए दो आईईडी बरामद किया है.

मामला कोयलीबेड़ा के मरकानार इलाके का है. चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस बल और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी गस्त पर रवाना हुई थी. इसी बीच फोर्स को मरकानार मार्ग पर आइईडी लगे होने की सूचना मिली, जिसके बाद जवानों ने बारीकी से सर्चिंग करते हुए दो आईईडी बरामद किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *