अस्पताल में भर्ती हैं ऋषि कपूर, मिलने पहुंच रहे रणबीर और आलिया

बॉलीवुड एक्‍टर ऋषि कपूर को लेकर बड़ी खबर आ रही है एक ऋषि कपूर की तबीयत अचानक खराब हो जाने के बाद उन्‍हें दिल्‍ली के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उनके अस्‍पताल में भर्ती होने का कारण क्‍या है पिता ऋषि कपूर की तबीयत खराब होने की खबर सुनते ही रणबीर कपूर भी मुंबई से दिल्‍ली पहुंच रहे हैं उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी हैं

ऋषि कपूर की तबीयत रविवार सुबह अचानक खराब हुई है इसके बाद उन्‍हें दिल्‍ली के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है उनके तबीयत को लेकर कहा जा रहा है कि जल्‍द ही इस पर अपडेट मिलेगा. बता दें कि कुछ महीने पहले ही ऋषि कपूर अपने कैंसर का इलाज कराकर एक साल बाद अमेरिका से भारत लौटे हैं बता दें कि ऋषि कपूर सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहते हैं. उन्‍होंने हाल में ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है यह उनके बचपन की फोटो है. इसमें वह लता मंगेशकर की गोद में दिख रहे हैं

ऋषि कपूर के पोस्‍ट का जवाब भी लता मंगेशकर ने दिया था उन्‍होंने लिखा था, ‘नमस्कार ऋषि जी. फोटो देखकर मुझे बहुत बहुत खुशी हुई मुझे भी ये फोटो मिल नहीं रही थी मुझे ये फोटो देखकर कृष्णा भाभी और राज साहब की याद आई इस फोटो में भाभी ने आपको मेरे हाथ में दिया था. आपने सबके साथ साझा किया ये बहुत अच्छा किया आपकी सेहत हमेशा अच्छी रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना है

वहीं ऋषि कपूर ने 27 जनवरी को अपनी अगली फिल्‍म की भी घोषणा की थी. वह दीपिका पादुकोण के साथ अगली फिल्‍म में नजर आने वाले हैं. उन्‍होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था ‘मैं दीपिका पादुकोण के साथ ‘द इंटर्न’ के भारतीय रूप की यात्रा की ओर बढ़ रहा हूं.’ उन्‍होंने ट्विटर अकाउंट पर फिल्‍म से संबंधित एक फोटो डाली थी. ऋषि कपूर फिल्म ‘द बॉडी’ में नजर आए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *