ब्यूटी पार्लर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा…पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

हरियाणा के यमुनानगर में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. बता दें कि यह सेक्स रैकेट एक ब्यूटी पार्लर के जरिए चलाया जा रहा था जहां पैसे लेकर कुछ युवतियों से जिस्मफरोशी का धंधा करवाया जाता था.

पुलिस ने जब ब्यूटी पार्लर में छापा मारा तो उनके होश उड़ गए. छापेमारी के दौरान ब्यूटी पार्लर में पुलिस ने चार युवतियों और दो युवकों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

ब्यूटी पार्लर में छापा मारने वाले यमुनानगर के थाना प्रभारी कमलदीप ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि अट्रैक्शन ब्यूटी पार्लर के नाम पर वहां जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा है. इसके बाद जब वहां छापा मारा गया तो सूचना बिल्कुल सही निकली और वहां के कई युवक-युवतियों को देह धंधा के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

शहर के बीचोबीच ब्यूटी पार्लर में इस तरह सेक्स रैकेट चलाए जाने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों के भी कान खड़े हो गए हैं और अब इस मामले की परतें खंगाली जा रही हैं ताकि पता लगाया जा सके कि शहर में और कितने पार्लरों में इस तरह का धंधा चलाया जा रहा है.

पुलिस इस बात की तफ्तीश में भी जुटी हुई है कि आखिरकार शहर में जिस्मफरोशी का यह धंधा कितने दिनों से चल रहा था और इसका मास्टर माइंड कौन है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *