बलौदाबाजार 6 फरवरी 2020
प्राकृतिक आपदा से पीड़ित चार परिवारों के लिए 13 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। तीन परिवार को 4-4 लाख रुपये एवं एक परिवार को एक लाख 50 हजार की सहायता मिलेगी। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने 5 फरवरी को यह सहायता राशि स्वीकृत की है।लाभान्वित हितग्राहियों में बिलाईगढ़ तहसील के गांव नगरदा निवासी मंगली बाई पति स्व. कन्हाई राम सतनामी,सिमगा तहसील के गाँव सिंनोधा निवासी प्रेमनाथ पिता फिरन्ता वर्मा,पलारी तहसील के गाँव जर्वे निवासी श्रीमती निर्मला पति दौलत तेली,कसडोल तहसील के गाँव मुड़पार (ब)निवासी श्रीमती मखियारिन बाई कंवर शामिल हैं। कलेक्टर ने तहसीलदार बिलाईगढ़,सिमगा,पलारी, एवं कसडोल को आरटीजीएस के जरिए हितग्राहियों के खाते में स्वीकृत राशि जमा करने के निर्देश दिए है।
