11 फरवरी को होगी दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों की मतगणना

नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों को लेकर हुए चुनाव की गणना 11 फरवरी को की जाएगी। मतगणना को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी भी पूरी कर ली हैं।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि 70 सीटों की मतगणना को लेकर निर्वाचन आयोग ने 21 केंद्र बनाए हैं,जहां सुबह 8 बजे से ईवीएम खुलने शुरु होंगे।

उम्मीद जताई जा रही हैं कि देर रात तक सभी 70 सीटों के रिजल्ट सामने आ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *