जशपुर,10 फ़रवरी 2020। बगीचा के सन्ना ईलाके से जनपद सदस्य चुनी गई श्रकलावती पैकरा के अपहरण का आरोप लगा पति के बिलखते हुए पत्नी बच्चे के वापस करने और थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में पति जी आँसू भरी आँखों से गुहार तो लगा ही रहे हैं साथ ही इस मामले को अपहरण बताते हुए नामज़द आरोप भी लगा रहे हैं।
मामला सन्ना ईलाके का है, बगीचा जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक सात से जीती श्रीमती कलावती पैकरा के पति नेहरु का आरोप है कि, बीते आठ फ़रवरी को उसकी पत्नी का अपहरण हो गया है, और पतिदेव का सीधा आरोप है कि अपहरण करने वाले जनपद अध्यक्ष दावेदार जगन भगत और जनपद सदस्य आशिक़ा हैं।कथित तौर पर लापता जनपद सदस्य कलावती के पति नेहरु की यह भी दलील है कि थाने में दरोग़ा साहब रपट नहीं लिख रहे हैं।
