गरियाबंद : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यायल में प्रवेश हेतु परीक्षा 29 मार्च को

विद्यार्थी द्वारा शाला में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 मार्च

गरियाबंद 10 फरवरी 2020

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रतिवर्ष की भांति शिक्षण सत्र 2020-21 में प्रति विद्यालय में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 6 वीं में प्रवेश चयन परीक्षा का आयोजन कर प्रावीण्यता के आधार पर 60 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जायेगा। योजनांतर्गत वर्ष 2020-21 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 29 मार्च 2020 को सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी। विद्यार्थियों द्वारा आवेदन पत्र शाला में जमा करने की तिथि 04 मार्च 2020, शाला प्रमुख द्वारा विद्यार्थियों के आवेदन का परीक्षण एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को अग्रेषण 06 मार्च 2020, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा समस्त आवेदनों की सूची तैयार कर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में 12 मार्च 2020 तक जमा किया जायेगा। जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर परीक्षा का आयोजन 29 मार्च 2020 को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया जायेगा। जिले के इच्छुक विद्यार्थी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग गरियाबंद तथा सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत विवरण प्राप्त कर सकते हैं। योजना के संबंध में विस्तृत विवरण विभाग के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट ट्रायबल डाट सीजी डाट जीओवी डाट इन पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *